पंचकूला: रायपुर रानी स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चें को किडनैप करने की कोशिश का मामला आया सामने, cctv के आधार पर पुलिस जांच मेंजुटी
रायपुर रानी खंड के गांव नारायणपुर के एक छात्रा को स्कूल में छुट्टी के बाद किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चा घर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैठा ले गए। जब बच्चे ने देखा कि मोटरसाइकिल को दूसरी साइड से लेकर जा रहे हैं तो बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया।