पंचकूला: सेक्टर 5 बस स्टैंड के पीछे पार्किंग में खड़ा एक्टिवा हुआ चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें रोडवेज में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात वेद प्रकाश ने बताया है कि मैंने अपनी एक्टिवा नंबर HR 03 N 7929 को बस स्टैंड के पीछे पार्किंग में खड़ा किया था जहां से उसे कोई चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।