उचकागांव: अपहृत महिला को दिल्ली से उचकागांव थाने लेकर पहुंचा पति, न्यायालय में बयान हुआ दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव से अपहृत हुई डेढ़ वर्ष के बच्चे की मां को उसका पति खुद ही दिल्ली से ढूंढ कर लाने के बाद उचकागांव थाने में लेकर पहुंच गया। जिसे पुलिस ने सुरक्षा में लेकर बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। घटना 30 मई की रात की है जब उचकागांव थाना क्षेत्र के एकडेरवा निवासी महिला के घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर के