बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र में बहन को डांटने पर भाई ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर नाना के साथ की मारपीट
गुरुवार को करीब चार बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव में देवती को किसी बात पर डांटने पर नाना को भारी पड़ गया। आरोप है कि बहन को डांटने पर भाई (देवता) ने अपने दो साथियों संग घर पर पहुंचकर गाली-गलौच की। विरोध करने पर नाना के साथ मारपीट कर धमकी दी। शोर शराबा होने पर पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लिया।