बागपत: उ.प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर ओसियन पार्क वाटर वर्ल्ड गौरीपुर-मीतली में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया
गुरुवार को करीब साढे नौ बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान व सूरजपाल गुर्जर, कार्यक्रम आयोजक ठाकुर सचिन सिंह व पूर्व जिपं सदस्य रमेश कुशवाहा, कृष्णपाल डौला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन जन तक विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन मानस को लाभ पहुंचा रही है।