200 बीघा ज़मीन, 5 लाख रूटस्टॉक और लेटेस्ट सेब वैरायटी के पौधे
लगभग 200 बीघा भूमि पर विकसित इस आधुनिक सेब नर्सरी में 5 लाख से अधिक आयातित रूटस्टॉक पर नवीनतम और उन्नत सेब किस्मों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यूरोप की आधुनिक तकनीक और प्रमाणित साइनवुड के उपयोग से तैयार यह प्लांटिंग मैटेरियल गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वसनीयता का नया मानक स्थापित कर रहा है।
इस पहल का उद्देश्य उत्तर भारत के बागवानों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले पौधे, वह भी विदेशी पौधों की तुलना में किफायती कीमत पर, उपलब्ध कराना है।
Shimla Urban, Shimla | Jul 27, 2026