मेदिनीनगर (डालटनगंज): राज्य की हालत गंभीर, प्रशासन अपराधियों की जगह छात्रों पर लाठी बरसा रहा: अभिषेक राज, आजसू छात्र संघ
आजसू छात्र संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने सोमवार दोपहर दो बजे कहा कि मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित नीट परीक्षा के दौरान हुई भारी अव्यवस्था ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में प्रश्न पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराया।