आगरा: आगरा ट्रांसपोर्ट नगर में हाइड्रा पलटी, आरटीओ कार्यालय के सामने काम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, एक गंभीर घायल
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ कार्यालय के सामने बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान एक हाइड्रा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।