चास: बोकारो चिरा चास से गोह का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने प्राकृतिक आवास में छोडाँ
Chas, Bokaro | Jul 4, 2026 बोकारो जिले के वन विभाग की टीम ने चिरा चास, बोकारो क्षेत्र से एक गोह यानी मॉनिटर लिजार्ड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित रूप से प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।अधिकारियों ने बताया कि गोह एक संरक्षित वन्यजीव है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत इसका शिकार, पकड़ना, घायल करना, पालना और व्यापार करना दंडनीय अपराध है।