बेगूसराय: DRDA सभागार में DDC की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
डीआरडीए सभागार में डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर की अध्य्क्षता में गणतंत्र दिवस तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल, शहर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि के बारे में बिंदुबार चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूरा कर लें.