Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

*मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से रोहित के सपनों को मिला आशियाना* *उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माणाधीन घर का किया निरीक्षण, समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश* Bushahr Today TV शिमला/हिमाचल। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट" का दर्जा प्राप्त बच्चों को न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, बल्कि उनके सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन का मार्ग भी प्रशस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 29 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए स्थायी आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनोल के गांव कियाना में योजना के लाभार्थी रोहित के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि लाभार्थी शीघ्र अपने नए घर में प्रवेश कर सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, खंड विकास अधिकारी बृजेश तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। *संघर्षों से भरा जीवन, सुखाश्रय योजना बनी संबल* रोहित का जीवन अनेक कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरा है। वर्ष 2013 में मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पिता चुन्नी लाल को खो दिया, जो आईपीएच विभाग में कार्यरत थे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ समय बाद उनकी माता विमला को विभाग में अनुकंपा के आधार पर चपरासी के पद पर नियुक्ति मिली, जिससे परिवार किसी तरह संभलने लगा। इस बीच बड़ी बहन का विवाह हो गया, लेकिन वर्ष 2019 में माता के निधन के बाद रोहित पूरी तरह अकेले हो गए। कुछ समय तक वे अपने दादा के साथ रहे। वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना लागू होने के बाद रोहित को "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट" का दर्जा मिला और उन्हें प्रतिमाह चार हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलने लगी। योजना के अंतर्गत विभाग ने उनके लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया पूरी की और उन्हें तीन लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी सहायता से रोहित अपने लिए एक पक्का मकान बना रहे हैं, जिसमें एक कमरा, रसोईघर और स्नानघर की सुविधा होगी। हाल ही में भवन का लैंटर डाला गया है तथा रोहित ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि अगले दो महीनों में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में वे दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में उनका विवाह हुआ और अब वे एक बच्चे के पिता भी हैं। *योजना का प्रभाव धरातल पर दिखना चाहिए : उपायुक्त* उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन बच्चों के जीवन को नई दिशा देने का एक संवेदनशील प्रयास है, जिन्होंने अपने माता-पिता का साया खो दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा के साथ-साथ फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया जाएगा। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक तीन माह में फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इन बच्चों तक सरकार की प्रत्येक सुविधा समय पर पहुंचे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। *मुख्यमंत्री का जताया आभार* रोहित ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता के निधन के बाद उन्हें भविष्य अंधकारमय नजर आने लगा था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका अपना घर भी बन पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया है। सरकार से मिली आर्थिक सहायता के कारण उनका सपना साकार हो रहा है और अब वे अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके जैसे अनेक बेसहारा युवाओं के लिए नई जिंदगी का आधार बनी है।

Rampur, Shimla | Jul 12, 2026

MORE NEWS

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टांडा द्वारा थाना टांडा परिसर में श्रावण मास (कांवड यात्रा) को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियो/पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न दिशा निर्देश दिये गये। 
➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से सुझाव प्राप्त कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
➡️ किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराएं।
➡️कोई भी सूचना/खबर बिना सत्यापित किये सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।
#UPPolice
#RampurPolice

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टांडा द्वारा थाना टांडा परिसर में श्रावण मास (कांवड यात्रा) को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियो/पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न दिशा निर्देश दिये गये। ➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से सुझाव प्राप्त कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ➡️ किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराएं। ➡️कोई भी सूचना/खबर बिना सत्यापित किये सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। #UPPolice #RampurPolice

Rampur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाड वाले स्थानों पर मय पुलिस बल के पैदल गश्त की गयी ।
#UPPolice
#FootPetrolling
#RampurPolice

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाड वाले स्थानों पर मय पुलिस बल के पैदल गश्त की गयी । #UPPolice #FootPetrolling #RampurPolice

Rampur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

#एसपी_रामपुर के निर्देशन में थाना खजुरिया #RampurPolice द्वारा आगामी त्यौहारो, अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाङ वाले स्थानो पर मय पुलिस बल पैदल गश्त की गयी। 
#UPPolice 
#FootPatrolling 
#RampurPolice

#एसपी_रामपुर के निर्देशन में थाना खजुरिया #RampurPolice द्वारा आगामी त्यौहारो, अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाङ वाले स्थानो पर मय पुलिस बल पैदल गश्त की गयी। #UPPolice #FootPatrolling #RampurPolice

Rampur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी, यातायात द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के सभागार कक्ष में जनपद रामपुर को Zero Fatality District (ZFD) बनाने के उद्देश्य से कार्यरत सभी सात (07) क्रिटिकल कॉरिडोर (Critical Corridor) टीमों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के गोल्डन आवर (Golden Hour) के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने, समय पर चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने हेतु किए जाने वाले आवश्यक उपायों के संबंध में निर्देशित किया गया।

#UPPolice
#RampurPolice

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी, यातायात द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के सभागार कक्ष में जनपद रामपुर को Zero Fatality District (ZFD) बनाने के उद्देश्य से कार्यरत सभी सात (07) क्रिटिकल कॉरिडोर (Critical Corridor) टीमों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के गोल्डन आवर (Golden Hour) के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने, समय पर चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने हेतु किए जाने वाले आवश्यक उपायों के संबंध में निर्देशित किया गया। #UPPolice #RampurPolice

Rampur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाड वाले स्थानों पर मय पुलिस बल के पैदल गश्त की गयी ।           
#UPPolice 
#FootPetrolling 
#RampurPolice

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़-भाड वाले स्थानों पर मय पुलिस बल के पैदल गश्त की गयी । #UPPolice #FootPetrolling #RampurPolice

Rampur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

*मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से रोहित के सपनों को मिला आशियाना* *उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माणाधीन घर का किया निरीक्षण, समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश* Bushahr Today TV शिमला/हिमाचल। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट" का दर्जा प्राप्त बच्चों को न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, बल्कि उनके सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन का मार्ग भी प्रशस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 29 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए स्थायी आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जनोल के गांव कियाना में योजना के लाभार्थी रोहित के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि लाभार्थी शीघ्र अपने नए घर में प्रवेश कर सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल, खंड विकास अधिकारी बृजेश तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। *संघर्षों से भरा जीवन, सुखाश्रय योजना बनी संबल* रोहित का जीवन अनेक कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरा है। वर्ष 2013 में मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पिता चुन्नी लाल को खो दिया, जो आईपीएच विभाग में कार्यरत थे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ समय बाद उनकी माता विमला को विभाग में अनुकंपा के आधार पर चपरासी के पद पर नियुक्ति मिली, जिससे परिवार किसी तरह संभलने लगा। इस बीच बड़ी बहन का विवाह हो गया, लेकिन वर्ष 2019 में माता के निधन के बाद रोहित पूरी तरह अकेले हो गए। कुछ समय तक वे अपने दादा के साथ रहे। वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना लागू होने के बाद रोहित को "चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट" का दर्जा मिला और उन्हें प्रतिमाह चार हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलने लगी। योजना के अंतर्गत विभाग ने उनके लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया पूरी की और उन्हें तीन लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी सहायता से रोहित अपने लिए एक पक्का मकान बना रहे हैं, जिसमें एक कमरा, रसोईघर और स्नानघर की सुविधा होगी। हाल ही में भवन का लैंटर डाला गया है तथा रोहित ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि अगले दो महीनों में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में वे दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में उनका विवाह हुआ और अब वे एक बच्चे के पिता भी हैं। *योजना का प्रभाव धरातल पर दिखना चाहिए : उपायुक्त* उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन बच्चों के जीवन को नई दिशा देने का एक संवेदनशील प्रयास है, जिन्होंने अपने माता-पिता का साया खो दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा के साथ-साथ फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया जाएगा। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक तीन माह में फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इन बच्चों तक सरकार की प्रत्येक सुविधा समय पर पहुंचे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। *मुख्यमंत्री का जताया आभार* रोहित ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता के निधन के बाद उन्हें भविष्य अंधकारमय नजर आने लगा था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका अपना घर भी बन पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया है। सरकार से मिली आर्थिक सहायता के कारण उनका सपना साकार हो रहा है और अब वे अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके जैसे अनेक बेसहारा युवाओं के लिए नई जिंदगी का आधार बनी है। - Rampur News