हनुमानगढ़: जंक्शन थाने में दो दिन पहले दर्ज प्रकरण में विधायक गणेशराज को किया गया गिरफ्तार
करीब 23 साल पहले फर्जी ढंग से पट्टे जारी करने के दो दिन पहले दर्ज दो प्रकरणों में सीआईडीसीबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात विधायक को बीकानेर जिला क्षेत्र से हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया।