बरेली: बरेली में 'कट्टे वाली रील' का खौफ, रेस्टोरेंट मालिक का फायरिंग वीडियो वायरल, अवैध धंधों का भी हुआ खुलासा
बरेली के सुभाषनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट मालिक का तमंचे से खुलेआम फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक न सिर्फ देशी कट्टे से फायरिंग करता नजर आ रहा है, बल्कि उसकी रील भी बनवाई जा रही है। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।