सहारनपुर: जिलाधिकारी ने विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का उद्घाटन किया, कहा- विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का उद्घाटन बुधवार दोपहर 1:00 बजे फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है, जो कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाया जाना अत्यन्त आवश्यकहै।