धमतरी: लग्जरी कार में बैठकर IPL मैच में दांव लगा रहे थे, पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का माल जब्त
कोतवाली थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धमतरी के पीजी कॉलेज मैदान में कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार में बैठे दो युवक को पकड़े। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित वाधवानी निवासी आमापारा और विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू विवेकानंद कॉलोनी।