माडा: 1 जनवरी 2025 से जिले के सभी बैंकों में नई समय सारिणी लागू, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे खुले
एलडीएम रंजीत कुमार ने अवगत कराते हुये बताया है कि एसएलबीसी बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है कि 1 जनवरी 2025 से जिले के सभी बैकों में नवीन समय सारण लागू की जायेगी। जिसके तहत बैंको में प्रातः 10 बजे से शायं 4 बजे तक जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुयें बैंकिग कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सारणी जिलें के सभी बैंको में लागू होगी।