हनुमानगढ़: जंक्शन के मुख्य बाजार में महिला पर हमला, ईंट लगने से हुई बेहोशी
जंक्शन के मुख्य बाजार क्षेत्र में सोमवार को एक महिला पर हमले की घटना से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा महिला पर ईंट मारने की सूचना मिली, जिससे महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।