कटनी ग्रामीण: अमगवां में कृषि रथ अभियान का आयोजन, किसानों को समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश अभियान के तहत दी गई आधुनिक कृषि जानकारी
आज ग्राम पंचायत अमगवां में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि रथ अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान “समृद्ध किसान – समृद्ध प्रदेश” थीम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि यंत्रों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।