विदिशा नगर: गौ संरक्षण को लेकर संतों का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
विदिशा में हिंद प्रहरी, सनातन संघ और संत-महंतों ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और कार्यकर्ता मौजूद रहे।ज्ञापन में देशभर में गौ माता के संरक्षण, सड़कों पर घूम रही गौवंश की व्यवस्था और हर घर में गौपालन को बढ़ावा देने की मांग रखी गई।