मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे 40 वर्षीय विवाहिता का रस्सी से हाथ-पैर बंधा मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव के सामने सड़क किनारे पुलिया के पास बुधवार की भोर 4:00 बजे 40 वर्षीय विवाहिता का रस्सी से हाथ पैर बधा तो वही उसी के दुपट्टे से पूरा मूह बधा हुआ था उसके शरीर से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। कयास लगाया जा रहा है कि उसको जलाने का भी प्रयास किया गया था संजोग अच्छा था कि बारात से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने देख कर पुलिस को सूचना दी।