फूलपुर: फूलपुर तहसील समाधान दिवस में 115 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुल 115 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 76 मामले राजस्व विभाग से थे।