कांके: भाजपा ने राज्यपाल से की मांग, उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की सीबीआई जांच हो
Kanke, Ranchi | Apr 14, 2026 रांची लोक भवन (झारखंड) में राज्यपाल संतोष गंगवार से भाजपा के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात कर उत्पाद सिपाही प्रतियोगी परीक्षा में हुई धांधली तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा लगातार हो रही गड़बड़ियों के विरुद्ध सात सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपकर CBI जांच की मांग की गई।*