कटंगी: कटंगी-सिवनी मार्ग पर लोहमारा-वनोपज नाके में मंडी कर्मियों की अवैध वसूली का खेल
शासन ने किसानों को बिचौलियों और अवैध वसूली से बचाने के लिए प्रदेश भर की मंडी जांच चौकियां बंद कर दीं, फिजिकल नाकों को खत्म कर ई-अनुज्ञा और ऑनलाइन गेट पास की व्यवस्था लागू की, लेकिन कटंगी में इसका उल्टा ही हो रहा है। कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित वनोपज जांच नाका लोहमारा में मंडी के ही दो कर्मचारियों द्वारा सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाकर कथित अवैध वसूली का