गोरखपुर: खोया फोन पाकर लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बोले- थैंक यू GRP गोरखपुर: 60 लाख रुपये का मोबाइल फोन बरामद
GRP गोरखपुर की सर्विलांस सेल और थाना-चौकी पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से कुल 310 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के मार्गदर्शन में GRP ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।बरामद मोबाइलों में 308 एंड्रॉयड फोन और 2 आईफोन शामिल हैं,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।अधिकांश मोबाइलों की कीमत 25 से 30 हजार रुपये के बीच है।