कोलायत: कोलायत में अधिमास के दौरान उमड़ी भीड़, कपिल सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अधिमास के पावन अवसर पर रविवार को उपखंड मुख्यालय स्थित कपिल मुनि सरोवर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु सरोवर पहुंचने लगे और पवित्र स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया। दिनभर सरोवर घाटों एवं मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। अधिमास में तीर्थ स्नान,देव दर्शन किए