सिंगरौली: निगम आयुक्त ने नौगढ में सड़क पर निर्माण सामंग्री रखने वाले के विरूद्ध की जुर्माने की कार्यवाही
नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के द्वारा नगरीय क्षेत्रो वार्डो का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वार्ड 45 के भ्रमण के दौरान देखा कि वार्डवासियो के द्वारा अपने भवन निर्माण से संबंधित सामंग्री सड़को में रखा गया है। निगमायुक्त द्वारा निर्माण सामंग्रियो को जप्त कर संबंधित के विरूद्ध जुर्मान लगाने की कार्यवाही की गई।परसौना जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुडंई शो रूम के सामाने अतिक्रमण कर बनाये गये रैम्प तोड़कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।