हुरड़ा: छह माह बाद गांव लौटे अग्निवीर , भव्य स्वागत से गूंजा ईरांस
Hurda, Bhilwara | Jun 29, 2026 छह माह बाद गांव लौटे अग्निवीर दिनेश, भव्य स्वागत से गूंजा ईरांस भारतीय सेना के अग्निवीर दिनेश कुमार जाट छह माह का सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने गांव आज सोमवार शाम करीब पांच बजे ईरांस पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। रायला से ईरांस तक डीजे, ढोल-नगाड़ों, तिरंगों और भारत माता के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा की