मुरैना नगर: चंबल के बीहड़ों की जमीन कंपनियों को देने के विरोध में किसानों का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन,CM के नाम सौंपा ज्ञापन।
मुरैना में म.प्र किसान सभा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।किसानों ने चंबल के बीहड़ों की जमीन उद्योग विभाग को आवंटित करने का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की।उनका कहना है कि इससे 40 गांव प्रभावित होंगे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। मांगें नहीं मानी गईं तो 22 जुलाई को जन सत्याग्रहहोगा