मितौली: मैगलगंज थाना क्षेत्र में युवती पर एसिड अटैक का मामला आया सामने, पीड़िता ने प्रेमी के अज्ञात साथियों पर जताई आशंका
मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके में युवती पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जहां एक युवती के घर के दरवाजे पर पहुंचे अज्ञात लोगों पर युवती ने एसिड अटैक का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़िता ने पास के एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया है। जिससे उसके चेहरे पर निशान नहीं बन पाए हैं। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं।