मितौली: मढ़ीया घाट मंदिर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों के मुताबिक दिमागी रूप से बुजुर्ग था बीमार
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मढ़ीया घाट मंदिर के पास खखरा गांव निवासी करीब 65 वर्षीय राम सहाय नाम के बुजुर्ग का शव मंदिर के पास पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया है। पेड़ से लटका शव देखे जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।