🚨 जियाउद्दीन मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर अम्बेडकरनगर पुलिस का आया आधिकारिक बयान!
अम्बेडकरनगर में करीब 5 साल पुराने जियाउद्दीन मौत मामले में अदालत द्वारा पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज किए जाने और तत्कालीन SOG प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को तलब किए जाने के बाद पुलिस का पक्ष सामने आया है।
🎙️ क्षेत्राधिकारी नगर, अम्बेडकरनगर ने दी जानकारी:
▪️ 26 मार्च 2021 को शहाबुद्दीन ने अपने भाई जियाउद्दीन की मौत को लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
▪️ तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह और अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
▪️ विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी।
▪️ अब न्यायालय द्वारा संज्ञान लिए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।
▪️ पुलिस के अनुसार, न्यायालय से प्राप्त आदेशों के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📍 अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश
द�
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Nov 17, 2026