ग्वालियर गिर्द: भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान को मारी गोली, बिजौली में पुरानी रंजिश का एंगल भी सामने आया
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के कथित प्रयास का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। बुधवार देर रात आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। मामले की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9 बजे दी है और जांच में पुरानी रंजिश का एंगल भी सामने आया है।