इटावा: सदर इलाके के नेशनल हाइवे पर बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस ट्रक से टकराई, हादसे में 2 की मौत, 30 घायल
Etawah, Etawah | Jul 8, 2026 सदर तहसील इलाके के आईटीआई के पास में नेशनल हाइवे पर बुधवार तड़के सुबह करीब 5 बजे प्राइवेट बस खड़े ट्रक से टकराने से बड़ा हादसा हो गया है इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है प्राइवेट बस बनारस से दिल्ली की तरफ जा रही थी।