फारबिसगंज: अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने फारबिसगंज में अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने शुक्रवार रात 12 बजे अमृतसर न्यूजलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा इस से इस इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अमृतसर न्यूजलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन फारबिसगंज नरपतगंज से हो कर शुभारंभ किया गया है।