लोहारू: पंचायत घरों में विलेज लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर: पैनल अधिवक्ता और पीएलवी देंगे कानूनी सलाह
Loharu, Bhiwani | Apr 24, 2025 जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा लोहारू उपमंडल के गांव सोहासड़ा तथा बहल के पंचायत घरों में मई माह के लिए विलेज लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन लीगल पॉलीक्लिनिक में सायं दो बजे से पांच बजे तक पैनल अधिवक्ता और पीएलवी प्रत्येक रविवार लोगों को कानूनी सेवाएं दी जाएगी।