उदवंत नगर: दुलारपुर के समीप सड़क दुर्घटना में छात्र गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है इलाज
भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलारपुर के सामी पर सड़क दुर्घटना में एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय और परिजनों के मदद से जख्मी छात्र को तुरंत इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर की देखरेख में सड़क दुर्घटना में जख्मी छात्र का इलाज किया जा रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है।