कांके: हरमू स्थित आजसू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का हुआ आयोजन, पूर्व सैनिक समेत कई लोगों ने थामा आजसू का दामन
Kanke, Ranchi | Mar 22, 2024 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में पूर्व सैनिक भीम सिंह मुंडा व अन्य लोगों ने आजसू का दामन थामा। मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत व अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि भीम सिंह मुंडा के पार्टी में आने से संगठन को मज़बूती मिलेगी।