कांके: बिहार क्लब में भगवा नारी सेना द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे
Kanke, Ranchi | Mar 22, 2024 रांची स्थित बिहार क्लब में भगवा नारी सेना द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में काफी संख्या में भगवा नारी सेना की महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गानों पर जमकर थिरकीं।