खगौल: नाबालिग युवती दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एर्टिगा कार बरामद: दानापुर रेल डीएसपी
दानापुर स्टेशन से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कांड संख्या 139/26 में की गई। इससे पहले मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पटना, फतुहा और जहानाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की।