कन्नौज: बाल श्रम भिक्षावृत्ति रोकने को लेकर सदर क्षेत्र में चला अभियान, दो बच्चों को कराया गया मुक्त
कन्नौज में सपा के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद पुलिस और श्रम विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया है। शनिवार को कन्नौज सदर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान दो बच्चों को श्रम मुक्त करवाया गया। पुलिस और श्रम विभाग के इस अभियान के माध्यम से सदर के कई प्रमुख स्थानों को चेक किया गया था। बाल श्रम भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया।