लातेहार: लातेहार पुलिस के द्वारा डूरुआ में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल
लातेहार पुलिस के द्वारा ग्राम डुरुआ में बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे जनता के साथ विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कौशल किशोर और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया।