शनिवार रात लगभग 8 बजे भोपाल से जबलपुर होते हुए घर लौट रहे बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के वाहन को रायसेन जिले के खोड़ी जमुनिया गांव के पास गलत दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना गंभीर थी, लेकिन विधायक ने बताया कि साथियों व जनता के आशीर्वाद से किसी को भी चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।