बलरामपुर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारी को लेकर सीएमओ ने की बैठक, 11 एवं 14 अगस्त को चलेगा अभियान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की अंतर विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 11 और 14 अगस्त 2025 को जिले के सभी ब्लॉकों में चलाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य 10,92,556 लोगों तक पहुंचना है। तुलसीपुर ब्लॉक को इस अभियान से अलग रखा गया है।