चायल: रेही गांव में राशन की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, कोटेदार पर गरीबों का हक बेचने का आरोप
कौशांबी के चायल तहसील अंतर्गत नेवादा ब्लॉक के रेही गांव में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान से राशन की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में कोटेदार पर गरीबों के हिस्से का राशन ई-रिक्शा में लादकर बेचने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम 4 बजे वीडियो वायरल!