वैर: वैर थाना पुलिस ने अवैध शराब के 56 पव्वा सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Weir, Bharatpur | Jul 28, 2025 सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाते एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अनिल पुत्र बच्चू निवासी नगला झारोटी थाना भुसावर है । जिसे अवैध शराब के 56 पव्वा सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।