वैर: पुलिस थाना वैर ने अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, 2 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद
Weir, Bharatpur | Jul 26, 2025 शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस नोट के जरिये थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया की वैर पुलिस भरतपुर गेट से आगे बझेरा तिराहा पर आमस्मिक चैकिग कर रही थी तो हलैना तिराहा की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया जो बावर्दी पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। उसे पकड़ कर निमानुसार उसकी व उसके थैला की तलाशी ली गई। थैला से गांजा जप्त किया गया।