वैर: वैर थाना पुलिस ने सरकारी शिक्षक से मारपीट और राज कार्य में बाधा डालने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Weir, Bharatpur | Jul 27, 2025 रविवार शाम 8:00 बजे प्रेस नोट के जरिए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि वैर पुलिस ने सरकारी शिक्षक से मारपीट कर राज कार्य में बाधा डालने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी वीरेंद्र पुत्र रोशन गुर्जर निवासी रायपुर थाना वैर है। इसके खिलाफ 25 जुलाई को सरकारी शिक्षक विजय सिंह पुत्र गोरेलाल निवासी सीता ने मामला दर्ज करवाया था।