ईसागढ़: ईसागढ़ में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, कार्यकर्ताओं को संगठन व योजनाओं का प्रशिक्षण दिया गया
ईसागढ़ में शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन प्रदेश के सभी मंडलों में किया जा रहा है उसी क्रम में ईसागढ़ में भी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन व योजनाओं का प्रशिक्षण दिया गया।