दंतेवाड़ा: NMDC किरंदुल ने दिया कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस का जवाब, कहा: हमने कोई नियम नहीं तोड़ा
जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा एनएमडीसी की किरंदुल यूनिट को जारी नोटिस पर एनएमडीसी ने इस नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि एनएमडीसी ने राज्य के खजाने को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया है। एनएमडीसी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को सिलसिलेवार जवाब भी दिया है। जिसमें एनएमडीसी ने किसी भी नियम को न तोड़ने की बात कही है।