मेरठ: देहली गेट क्षेत्र में पैसे की लेनदेन को लेकर युवक पर हुआ हमला, पत्नी ने चौकी के बाहर किया हंगामा, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Jun 6, 2026 मेरठ के दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के सरायलाल दास इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक पर हमला कर दिया हमले में युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायल की पत्नी ने पुलिस चौकी के बाहर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।